Raigarh: धार्मिक स्थल के बाहर फेंकी आपत्तिजनक सामग्री, पर्चे में लिखा- सिर तन से जुदा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

[ad_1]

धार्मिक स्थल के बाहर फेंका धमकी भरा पर्चा।

– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगड़ाने का प्रयास किया है। समुदाय विशेष के निर्माणाधीन धार्मिक स्थल के बाहर आपत्तिजनक सामग्री फेंक दी। साथ ही एक पर्चा भी फेंका है। इसमें सिर तन से जुदा करने की बात कही गई है। सोमवार सुबह जब इसका पता लोगों को चला तो उन्होंने थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोजिया पंचायत में समुदाय विशेष की ओर से धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। सुबह जब लोग पहुंचे तो देखा कि उसके बाहर कोई पशु का कटा हुआ सिर रख गया था। साथ ही एक पर्चा भी रखा जिस पर गालियां लिखते हुए धमकी दी गई। इसके बाद लोग आक्रोशित हुए, लेकिन बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। 

पुलिस का कहना है कि ये किसी शरारती तत्व का काम है। मामले में समुदाय विशेष को समझाइश दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि डेलीगेट मिलने के लिए आया था। मामले की जांच चल रही है। कुछ लोग माहौल बिगड़ाना चाह रहे थे। हालांकि लोगों ने समझदारी से काम लिया है। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे। क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Recent Post

Scroll to Top