Pali News:छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पाली, जिला – कोरबा (छ.ग.) में मिक्स मार्शल आर्ट्स सेल्फ डिफेंस क्लास का 5 दिवसीय फ्री प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जिसका आज तीसरा दिवस हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा करने की अद्धभुत कला ताइक्वांडो, कराते, गतका का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इस शिविर का नेतृत्व कर रही कोच चंचल डिक्सेना और कोच मोनिका चक्रधारी, जिनके द्वारा स्कूल गेम, कॉलेज गेम एवं खेलो इण्डिया के लिए खिलाड़ी तैयार किये जाते है।
मिक्स मार्शल आर्ट्स शिविर का नेतृत्व कर रही कोच चंचल डिक्सेना पाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीस जिला बिलासपुर की एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर हैं। जिन्होंने मार्शल आर्ट्स खेल में अपनी कोच मोनिका चक्रधारी के नेतृत्व में ओपन अन्तराष्ट्रीय ताईक्क्वानडो प्रतियोगिता नेपाल में परचम लहरा चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में पदक उपलब्धि हासिल कर अपने गांव के साथ पुरे भारत और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया हैं। चंचल के द्वारा पाली में मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण प्रारम्भ करने से इस क्षेत्र के खिलाड़यों को इसका लाभ मिल पायेगा। इस खेल से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क कोच मोनिका चक्रधारी मो. 8 6266094885 ,डॉ. गजेन्द्र तिवारी 9424150282,कोच चंचल डिक्सेना मो. 7354957913 पर कर सकतें हैं।