Korba News Live:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया पहुंचे, कई गई घोषणाएं की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Korba News Live:13  जनवरी 2023 ग्राम पिपरिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया पहुंचे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत भी हैं।

Korba News Live

मुख्यमंत्री श्री बघेल का  पिपरिया में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनता ने  हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर ग्राम अमझर के ग्रामीणों ने डंडा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर डंडा नृत्य ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। उनके स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। गोंड जनजाति द्वारा खुशी के अवसर एवं गौरा गौरी त्योहार के अवसर पर डंडा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान डंडा नाच जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किए जाने वाला विशेष नृत्य है।

पिपरिया हेलीपैड में मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वागत के दौरान पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, जनपद सदस्य श्री भोला गोस्वामी, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष श्री रतन मित्तल सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री संजीव झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम और अन्य अधिकारियों ने किया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सुभारम्म

मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलन कर एवं राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात का उद्देश्य शासन की योजनाओं का फायदा मिल रहा है कि नहीं जानना है।हमारी सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का कर्जा माफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस सिलेंडर योजना बांबे की मिठाई हो गई है, जो लिया वो भी पछता रहा है जो नहीं लिया वो भी पछता रहा है, गैस सिलेंडर बहुत महंगा है।

Korba News Live

पौड़ी उपरोडा के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जैविक सुगंधित चावल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

Korba News Live

मुख्यमंत्री ने छत्रराम पटेल को पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए कहा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कहा कि एक रुपए भी धान के लिए ज्यादा दोगे तो हम धान नहीं खरीदेंगे। हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की, समर्थन मूल्य और इनपुट सब्सिडी मिलाकर किसानों को 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दे रहे। इस बीच एक किसान ने बताया कि पहली बार धान का टोकन कटाए हैं और पहली बार धान बेचेंगे, किसान ने कहा कि सरकार की योजना के कारण आसानी से धान बेच पा रहे हैं।

कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-

1. ग्राम पिपरिया में देवगुड़ी समेत कुल 25 देवगुड़ियों का निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण कराया जायेगा।

3. ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोला जायेगा।

4. पसान में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना की जायेगी।

5. अमझर से जरौंधा सीमा (MCB) तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।

6. ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

7. मोरगा में 36 के.वी. विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

8. कोरबी एवं घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यु सेंटर की स्थापना की जायेगी।

9. नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।

10. कापूबहरा में पुल निर्माण की घोषणा।

11. तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण की घोषणा।

12. ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Contact Form

Shopping

Scroll to Top