Korba News जनचौपाल में अपर कलेक्टर श्री साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश।

CG Koriya News: छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सम्बन्धितों पर होगी कार्रवाई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

CG Koriya News:कोरिया 11 अप्रैल 2023 कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सर्वे कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य नियमित रूप से चलता रहे, सभी अधिकारी सर्वेक्षण में पीछे  ग्राम पंचायतों का चयन कर कार्य मे प्रगति लाएं। उन्होनें कहा कि सर्वे कार्य में गम्भीरता लाएं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारी फील्ड में जाकर स्वयं सर्वेक्षण की मॉनिटरिंग करें। 

  • राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ-कलेक्टर
  • साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न,शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रगति की हुई समीक्षा

सर्वेक्षण में कार्य ना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, उनकी सूची जल्द उपलब्ध कराएं।  उन्होंने बेरोजगारी भत्ता के लिए पंजीकृत हितग्राहियों तथा उनके दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के संबंध में भी जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार कर अब नगरीय क्षेत्रों में भी शुरू किया गया  है।

इस हेतु सभी सीएमओ हितग्राहियों का पंजीयन कराकर उन्हें लाभ दिलाएं। इस दौरान उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी की जानकारी ली। उन्होने कहा कि सभी विभाग वर्मी कम्पोस्ट उठाव में तेजी लाएं तथा भुगतान सुनिश्चित करें। सभी जनपद सीईओ गौठान समिति की बैठक लेकर जानकारी अपडेट करें। उन्होंने कहा कि गोमूत्र से जैविक कीटनाशक निर्माण में समूह की महिलाओं के साथ निर्माण में रुचि रखने वाले किसानों का चयन करें तथा खरीदी हेतु भी किसानों को प्रोत्साहित करें।

इस दौरान कलेक्टर ने जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में प्रगति की समीक्षा की तथा जल्द से जल्द कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को गोबर पेंट का उठाव कराकर उपयोग में लाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों में गोबर पेंट का उपयोग सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत गतिविधियों के संचालन की समीक्षा की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Contact Form

Shopping

Scroll to Top