Alia Bhatt Baby: कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। हाल ही में खबरें आई हैं कि Alia Bhatt Baby को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से ही कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। रणबीर और आलिया के घर आखिरकार किलकारियां गूंजेगी। बता दें कि ये खुशखबरी आलिया ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अब फैंस भी काफी खुश हैं और वे आलिया और रणबीर को भर-भर कर बधाईयां दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही आलिया की गोद भराई की रस्म हुई थी। जिसमें परिवार के सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए थे। आलिया के बेबी शाॅवर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। आलिया की डिलीवरी से जुड़ी खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही थी। बताया जा रहा है कि आलिया अपनी डिलीवरी के लिए आज ही हॉस्पिटल पहुंच थीं। उनके साथ रणबीर कपूर भी वहां पहुंचे थें।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt मां बन चुकी हैं

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर नन्ही बेटी ने जन्म लिया है। कपूर और भट्ट परिवार में बेटी का आगमन हुआ है। पूरा परिवार और उनके फैंस काफी खुश हैं। बताया जा रहा है कि आलिया की डिलेवरी सी-सेक्शन से हुई है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल आज ही रणबीर और आलिया मुंबई के एचएन रिलायंस हाॅस्पिटल पहुंचे थे। Alia Bhatt ने आज यानी की 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।

Alia Bhatt ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटी के जन्म की खुशखबरी सभी को दी है। उन्होने एक लाॅयन फैमिली की क्यूटी सी फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है कि ‘और ये हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर है। हमारी बेबी गर्ल आ चुकी है। कितनी मैजिकल गर्ल है वह। हम बहुत खुशी और प्यार से भर चुके हैं, पेरेंट्स बन चुके हैं। लव..लव..लव रणबीर एंड आलिया।’ इतना ही नहीं रणबीर कपूर की बहन यानी रिद्धिमा ने भी स्टोरी शेयर कर अपने बुआ बनने की खुशी जाहिर की है। वहीं नीतू कपूर भी दादी बनकर काफी खुश हैं। उन्होंने भी पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की है।

यह भी पढ़ें:-Aishwarya Rai Birthday: दुनिया भर में हैं ऐश्वर्या राय के फैन्स पढ़िए फिल्मी सफर की बड़ी बातें

फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी आलिया और रणबीर को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि पहले खबर आ रही थी कि आलिया नवंबर के आखिरी तक अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी, लेकिन अब अचानक ये खबर मिलने के बाद फैंस फुले नहीं समा रहे हैं। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजाॅय किया है। वे अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी काम करती नजर आ रही थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए काफी प्रमोशन किया

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Contact Form

Shopping

Scroll to Top