NEWS UPDATE

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

HomeChhattisgarh Newsकल एमपी में प्रवेश कर रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो...

कल एमपी में प्रवेश कर रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका भी 4 दिन रहेंगी साथ – rahul gandhi bharat jodo yatra will enter in mp tomorrow priyanka will join padyatra for 4 days – News18 हिंदी

[ad_1]

देहराभोपाल. आखिरकार वो तारीख आ ही गयी जिसका मध्य प्रदेश कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता को इंतजार था. मध्यप्रदेश में कल यानि 23 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा प्रवेश कर रही है. महाराष्ट्र की सीमा से लगे बुरहानपुर में यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल होगी. खास बात ये है कि इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होने आ रही हैं.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अब प्रियंका गांधी की भी एंट्री हो गई है. प्रियंका मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ कदमताल करती हुई नजर आएंगी. बुरहानपुर से शुरू होने वाली राहुल गांधी की एमपी यात्रा में उनके साथ शामिल होंगी. प्रियंका गांधी का जो कार्यक्रम तय हुआ है उसके मुताबिक वो मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के साथ 4 दिन तक कदमताल करेंगी. बुरहानपुर से लेकर मऊ तक प्रियंका गांधी पदयात्रा करेंगी.

23 से 26 तक राहुल प्रियंका साथ
दक्षिण से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी अभी तक शामिल नहीं हुई थीं. कर्नाटक में मां सोनिया गांधी यात्रा का हिस्सा बनी थीं. लेकिन मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी राहुल गांधी का साथ देती हुई नजर आएंगी. यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में इतने लंबे समय तक रुकेंगी. हालांकि पहले माना जा रहा था कि उज्जैन में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा और महाकाल दर्शन के दौरान प्रियंका गांधी शामिल होंगी. लेकिन अब बदले कार्यक्रम के मुताबिक बुरहानपुर से मऊ तक 23 नवंबर से 26 नवंबर तक प्रियंका राहुल गांधी के साथ होंगी.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

प्रियंका की यात्रा का क्या होगा असर
राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यात्रा की शुरुआत निमाड़ क्षेत्र से हो रही है. 2018 के विधानसभा चुनाव में निमाड़ में कांग्रेस ने अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई थी. यह वो इलाका है जहां पर मुस्लिम और आदिवासी वोटर निर्णायक स्थिति में हैं. ऐसे में प्रियंका गांधी के सहारे कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को रिझाने की कोशिश में है.

मालवा-निमाड़ में विधानसभा की 66 सीटें
मालवा-निमाड़ में विधानसभा की 66 सीटें आती हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार की सबसे बड़ी वजह मालवा-निमाड़ ही रहा था, क्योंकि यहां की 66 सीटों में से सबसे अधिक 35 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. बीजेपी को केवल 28 सीटें मिली थीं. निमाड़ में मिली बड़ी जीत के सहारे कांग्रेस 15 साल बाद प्रदेश की सत्ता वापसी में सफल रही थी. यही वजह है कि निमाड़ में एक बार फिर राहुल और प्रियंका गांधी के सहारे कांग्रेस खुद को मजबूत बनाने में जुटी है. यही वजह है कि राहुल गांधी के साथ 4 दिन तक प्रियंका गांधी उन इलाकों से होकर गुजरेंगी जो आदिवासी इलाकों का हिस्सा हैं. मतलब साफ है कि भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस 2023 की यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में है. इसके लिए राहुल गांधी के साथ प्रियंका कदमताल करती नजर आएंगी.

राहुल को सुरक्षा का वादा
राहुल के साथ प्रियंका गांधी की एमपी में होने वाली एंट्री पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो भी प्रदेश में आ रहा है उनका स्वागत है. सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. राहुल गांधी की यात्रा को सरकार सुरक्षा देने का काम करेगी.

Tags: Bharat Jodo Yatra, Madhya Pradesh Congress, Madhya pradesh latest news, Rahul gandhi latest news

[ad_2]

Source link